जयपुर

Rajasthan News : राजस्थान के विकास को मिलेगी ‘डबल इंजन’ रफ़्तार, CS श्रीनिवास ‘दिल्ली’ से लाए Good News 

केंद्र और राज्य के बीच मजबूत समन्वय (Centre-State Coordination) के जरिए राजस्थान में निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 'रोडमैप' तैयार कर लिया गया है। मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य की लंबित योजनाओं को हरी झंडी दिलवाने और बजट की समय पर निकासी के लिए आभार व्यक्त किया है।

2 min read
Apr 07, 2026
CS Sriniwas with CM Bhajanlal- File Pic

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करना और राजस्थान की प्रमुख विकासात्मक पहलों को आगे बढ़ाना था। मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Schemes) के तहत जारी किए गए फंड के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

IPS Madhav Upadhyay: कौन हैं IPS माधव उपाध्याय, जिन पर लग रहे ‘माफिया’ से अवैध वसूली के आरोप? भजनलाल सरकार ने लिया एक्शन

कैबिनेट सचिव से मुलाकात, ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष चर्चा

मुख्य सचिव ने कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) के दौरान राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही, 'डिपार्टमेंट ऑफ रेगुलेशन एंड कंप्लायंस रिडक्शन फेज-2' की प्रगति से भी अवगत कराया।

ऊर्जा क्षेत्र में सुधार: PM सूर्य घर और कुसुम योजना

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर के साथ हुई बैठक में राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र के 12-सूत्रीय सुधारों पर चर्चा हुई।

  • फोकस: PM-KUSUM (कंपोनेंट सी) और PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के त्वरित कार्यान्वयन पर जोर दिया गया।
  • उपलब्धि: मुख्य सचिव ने राजस्थान सरकार की दो साल की उपलब्धियों की प्रति भी उन्हें भेंट की।

जल संसाधन और खनन सुधार

  • PKC प्रोजेक्ट: जल संसाधन सचिव वी.एल. कांता राव के साथ संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल (Modified PKC) परियोजना की समय पर मंजूरी और राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई।
  • अवैध खनन पर लगाम: खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल के साथ खनन क्षेत्र में सुधारों और अवैध खनन को रोकने के लिए 'रोडमैप' साझा किया गया ताकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो सके।

जयपुर में बनेगा 'स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर'

  • कौशल विकास: कौशल विकास सचिव देबाश्री मुखर्जी के साथ जयपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर को जल्द शुरू करने और 'PM सेतु' व 'PM कौशल योजना' के क्रियान्वयन पर बात हुई।
  • स्कूल शिक्षा: स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार के साथ PM SHRI स्कूलों और विद्या समीक्षा केंद्रों को क्रियान्वित करने के रोडमैप (2026-27) पर चर्चा की गई।

टेक्सटाइल और PM मित्र पार्क

वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव के साथ राजस्थान में कस्तूरी कॉटन को बढ़ावा देने और राज्य में PM मित्र पार्क (PM Mitra Park) की स्थापना को लेकर चर्चा हुई, जिससे रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे।

Updated on:
07 Apr 2026 01:39 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:38 pm
Also Read
View All