जयपुर

फेसबुक आईडी हैक कर बहन से मदद के बहाने मांगी धनराशि, कर डाली हजारों रूपए की ठगी

सायबर ठगी के नए-नए मामले ( cyber crime in jaipur ) सामने आ रहे हैं। जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला एक युवक की फेसबुक आईडी हैक करके एक रिश्तेदार से मदद के बहाने सोलह हजार रुपए बैंक खाते में डलवाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ( Jaipur crime news )
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 1:29 AM IST
Feature image

जयपुर।
राजधानी में लगातार सायबर ठगी के नए-नए मामले ( cyber crime in jaipur ) सामने आ रहे हैं। जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला एक युवक की फेसबुक आईडी हैक करके एक रिश्तेदार से मदद के बहाने सोलह हजार रुपए बैंक खाते में डलवाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ने बताया कि रुई वालों की गली रामगंज निवासी गोतम मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी फेसबुक आईडी हैक करके बहन उषा को मैसेज भेजकर 16 हजार रुपए मांगे गए। भाई का मैसेज देखने के बाद उषा ने तुरंत अपने पति से मदद के लिए 16 हजार रुपए ट्रांसफर ( cyber crime. online fraud ) करवा दिए। उसके बाद कॉल कर पूछने पर पीडि़त को ठगी का पता चला।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की


परिचितों से जानकारी करने पर आईडी हैककर कई लोगों से मदद के बहाने रुपए मांगने का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ( online thagi ) जांच शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
19 Nov 2019, 1:29 AM IST
Published on: