
खाते की डिटेल ली और निकल गए रुपए
श्रीराम की नांगल सांगानेर निवासी संजय सिंह ने सांगानेर सदर में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित का पंजाब नेशनल बैंक सीतापुरा में खाता है। दो जून को पीड़ित के एटीएम से एक हजार रुपए कट गए ( latest crime news ) तो वह बैंक गया। बैंक प्रतिनिधि ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने को कहा। पीड़ित ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। पीड़ित के पास एक महिला का फोन आया। उसने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने पीड़ित से कहा आपका खाता कुछ समय बाद बंद हो जाएगा। इसे चालू रखना चाहते है। पीड़ित ने हां बोल दी। महिला ने खाते की पूरी जानकारी, एटीएम कार्ड का 16 डिजीट का नंबर पूछ लिया। कुछ समय पर बाद ही पीडि़त के खते से तीन बार में 95171 रुपए निकल गए।
वेबसाइट पर स्कूटी बुक करवाना पड़ा महंगा ( Cyber Fruad In Jaipur )
मुरलीपुरा निवासी मुकुट लाल शर्मा ने मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित ने एक वेबसाइट पर स्कूटी का विज्ञापन देखा और दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की। व्यक्ति ने पीड़ित के मोबाइल पर गाड़ी की और आरसी की फोटो भेजी। आरोपित ने खुद को आर्मी में जैसलमेर मे पोस्टेड बताया।
सौदा 15 हजार रुपए और 1120 रुपए कोरियर चार्ज का तय हुआ। अगले दिन पीड़ित ने रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर कोरियर बॉय ने फोन कर कहा कि आर्मी पॉलिसी के अनुसार आधा पैमेंट पहले देना होगा। पीड़ित ने पूरे 15 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद इंश्योरेंस के नाम पर और रुपए मांगे। पीड़ित बातों में आ गया और उसने 32620 रुपए ठगों ( Cyber Thagi ) के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद ठगों ने मोबाइल बंद कर लिया।
अचानक निकल गए रुपए