29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तैतालीस हजार रुपए देने के बाद भी युवक को नहीं मिली स्कूटी, पढ़े अभी की 2 खबरें

Crime news jaipur : जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 31 Jul 2019, 6:06 PM IST

jaipur

तैतालीस हजार रुपए देने के बाद भी युवक को नहीं मिली स्कूटी, पढ़े अभी की 2 खबरें

जयपुर. Cyber Crime News : शहर में साइबर ठगी की घटनाए रुपने का नाम नहीं ले रही है। शातिर ठग बातों का ऐसा जाल बिछाते हैं कि उसमें पढ़े लिखे भी फंसकर हजारों रुपए गंवा बैठते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्कूटी बुक करवाना युवक को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक को झांसे में लेकर अलग-अलग तरीके से 43500 रुपए ( Cyber Thagi ) हड़प लिए। घटना आदर्श नगर थाना इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि फ्रंटियर कॉलोनी निवासी जय ने रिपोर्ट दर्ज ( Crime News Jaipur ) करवाई है। पीड़ित ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 28 हजार रुपए की स्कूटी का विज्ञापन देखा। पीड़ित ने दिए गए नंबरों पर फोन किया, तो उसने खुद का नाम सुनील कुमार यादव बताया। व्यक्ति ने पीडि़त को कहा कि गाड़ी अजमेर से जयपुर आएगी। इसलिए पहले 3100 रुपए जमका करवाने होंगे।

पीड़ित ने रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद व्यक्ति ने गाड़ी की डील क्लीयरेंस के नाम पर 24900 फिर 150500 रुपए और मांगे। बातों में आकर पीडि़त ने रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद व्यक्ति ने 17 हजार अैर मांगे तो पीड़ित ने मना कर दिया।

Read More : नौकरी का झांसा दे बदमाशों ने छात्रा को फंसाया और फिर कर डाली वारदात

दूसरी ओर एटीएम की जानकारी ली,निकाले 24,600 रुपए

मुहाना थाना इलाके में एटीएम कार्ड अपडेट करने के नाम पर बैंक कर्मचारी बनकर युवक से खाता
व अन्य जानकारी ले ली और फिर 24,600 रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। पुलिस के अनुसार घटना के स्बंध में सांगानेर निवासी किशन ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं सांगानेर थाना इलाके में एक युवक ने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। डिलीवरी नहीं होने पर उसने क्पनी के कस्टमर केयर पर बात की। इसी दौरान उसके खाते से करीब पांच हजार रुपए कट
गए।

Read More : जयपुर में बेखौफ अपराधी : सरेराह युवक को लाठियों से पीटकर छीन ले गए पर्स, पढ़े अभी की 2 खबरें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग