जयपुर

Weather Update : तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में पड़ेगा प्रभाव! इन 8 संभाग में बारिश और तेज हवा की संभावना

Weather Update : अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने और 29-30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। जानें इसका क्या असर रहेगा?
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 8:26 PM IST
cyclone arnab impact rajasthan 8 divisions rain strong winds possibility
Rajasthan Weather Update : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया गया है।

Weather Update : अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' मध्य-पश्चिमी (Westcentral) बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इसके 28 अक्टूबर सुबह के समय आंध्रप्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की प्रबल संभावना है। लैंडफाल के बाद इसके रिकवर होकर लगभग उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने और कमजोर होने की प्रबल संभावना है। इसके विस्तृत विवरण और अपडेट के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट देखी जा सकती है। बहरहाल इसके प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने और 29-30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं 30-40 Kmph के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी 29-30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 29,30 अक्टूबर को अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 अक्टूबर को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना है। 1 और 2 नवंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

29-30 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग ने 29,30 अक्टूबर को राज्य के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर और पाली जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज झोकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही 8 जिलों में 31 अक्टूबर को भी मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान, सीकर में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सुबह से दोपहर तक राज्य के सभी शहरों का मौसम ड्राई रहा और धूप रही। सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर और पाली के जवाई एरिया में 36.4, जालोर में 35.9, डूंगरपुर, जैसलमेर में 35.5, चित्तौड़गढ़ में 35.2, कोटा में 34.3, फलोदी में 34.6 और उदयपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही निम्नतम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया।

Updated on:
27 Oct 2026, 8:26 PM IST
Published on: