जयपुर

दाती की कुंडली में प्रवेश कर गई ये चार धाराएं, अब बचना हो सकता है मुश्किल!

कानून के जानकारों का कहना है कि Delhi Police के कानूनी शिकंजे से दाती मदन का अब जल्द बाहर निकला आसान नहीं होगा...
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 2:55 PM IST
Daanti madan

जयपुर। राजस्थान के पाली और दिल्ली आश्रम में शिष्या से रेप के आरोपी Daati Madan की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने सरेंडर करने के बाद छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती मदन से मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। दाती करीब दो बजकर 50 मिनट पर चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के दफ्तर पहुंचे और पूछताछ में शामिल हुए। रात 10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और शुक्रवार को दोबारा पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

ये चार धाराएं बनी Daati के लिए मुसीबत
दाती की बढ़ती मुश्किलों के पीछे उसके खिलाफ दर्ज मामले में जोड़ी गई 4 धाराएं हैं। दाती पर अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म का यह मामला जितना गंभीर है उतनी ही संगीन धाराएं उसके खिलाफ 376, 377, 354 और 34 दर्ज की गई हैं। जिनके आधार पर कानून के जानकारों का कहना है कि Delhi Police के कानूनी शिकंजे से दाती मदन का अब जल्द बाहर निकला आसान नहीं होगा। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि ये चार धाराएं अब दाती की कुंडली में प्रवेश कर गई हैं जिनसे आसानी से पार नहीं पाया जा सकता।

- दाती के खिलाफ 376 के तहत मुकदमा चलाया गया है अगर उसके खिलाफ अपराध सिद्ध हो जाता है तो इसके तहत न्यूनतम सात साल और अधिकतम दस साल की कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है।

- धारा 377 के तहत दाती के खिलाफ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध का मामला दर्ज किया गया है। इसमें दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास या दस वर्ष कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है।

- धारा 354 के तहत आरोप सिद्ध होने पर दो साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है।

- एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा संपन्न किए गए अपराधों के संबंध में धारा 34 के तहत दाती के साथ अन्य आरोपियों पर अपराध सिद्ध होता है तो पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी कर सकती है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसकी जांच की जाएगी और उसके बाद दोबारा शुक्रवार को पूछताछ होगी। गौरतलब है कि एक शिष्या ने दाती और तीन अन्य लोगों अशोक, अर्जुन एवं नीमा जोशी पर दिल्ली स्थित शनिधाम और पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म, कुकर्म एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।

Published on: