जयपुर

दाती मदन की बढ़ी मुश्किलें, जांच से अंसतुष्ट पीड़िता अब लगाएगी हाईकोर्ट में गुहार

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 04, 2018
dati madan
dati madan

जयपुर।

शिष्या से दुष्कर्म के आरोपी दाती मदन की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। जहां दाती एक तरफ खुद को बेकसुर साबित करने की कोशिश में जुटें हैं वहीं अब रेप पीड़िता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। दाती मदन दुष्कर्म का मामला अब उलझता ही जा रहा है। मामले में अब पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोर्ट ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं कि मामले को करीब 20 दिन से भी ज्यादा गुजरने के बाद अब तक दाती की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में पुलिस और जाँच टीम को जल्द कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।


जांच से असंतुष्ट पीड़िता अब लगाएगी हाईकोर्ट में गुहार

आपको बता दें कि मंगलवार को दुष्कर्म मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की । क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट अनुसार अभी जाँच पूरी नहीं हुई है । दुष्कर्म मामले को लेकर दाती और इस मामले से जुड़े अन्य लोगो से भी पूछताछ हुई है । इसी के साथ ही जांच टीम दाती की गिरफ्तारी के सबूत जुटा रही है ।

क्राइम ब्रांच की इस जांच से पीड़िता संतुष्ट नहीं है । पीड़िता का कहना है की दाती मदन के खिलाफ जानबूझकर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर पीड़िता अब हाईकोर्ट में गुहार लगाने की तैयारी कर रही है। जहां वह सीबीआई जांच की मांग करने वाली है। ऐसे में दुष्कर्म आरोपी दाती मदन की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। मामला हाईकोर्ट में पहुंचे इससे पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाती की गिरफ्तारी पीड़िता के हाईकोर्ट में गुहार लगाने से पहले ही की जा सकती है।

Published on:
04 Jul 2018 12:40 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम