जयपुर

राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मियों को दिया तोहफा, जल्द होगा डीए का भुगतान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
jaipur
राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मियों को दिया तोहफा, जल्द होगा डीए का भुगतान

जयपुर। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधन द्वारा रोडवेज कर्मियों व पेंशनर्स का बकाया छह प्रतिशत डीए के भुगतान के आदेश गुरुवार को जारी हुए।


मुख्यालय से जारी आदेशानुसार रोडवेज कर्मियों व पेंशनर्स को 1 सितंबर 2018 से डीए 142 प्रतिशत से बढ़कर 148 प्रतिशत नगद भुगतान किया जाएगा। जिस पर एक करोड 80 लाख रुपए का मासिक व्यय होगा।


परिवहन मंत्री खाचरियावास ने विभिन्न कर्मचारियों यूनियनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त संघर्ष समि िके साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद रोडवेज अधिकारियों को कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे और यह भी कहा था कि रोडवेज से जुडे चालक-परिचालक भर्ती, बेड़े में नई बसों की खरीद, सेवानिवृत्त कर्मियों के वाजिब वित्तीय परिलाभों, बेहतर सेवा स्थितियों समेत सभी मामलों पर सरकार सकारात्मक रूख अपनाते हुए निर्ण लेगी।

Published on:
21 Feb 2019 03:56 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम