जयपुर

कनिष्ठ सहायकों को गृह जिले में नियुक्ति देने की मांग

प्रशासनिक सुधार विभाग ग्रुप तीन से परिवेदना लेकर कनिष्ठ सहायकों को नजदीकी गृह जिला दिलवाने के लिए सोमवार को एलडीसी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक राधे मीणा के नेतृत्व में कनिष्ठ सहायक एकत्र हुए
less than 1 minute read
Oct 05, 2021
Feature image


मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन
जयपुर
प्रशासनिक सुधार विभाग ग्रुप तीन से परिवेदना लेकर कनिष्ठ सहायकों को नजदीकी गृह जिला दिलवाने के लिए सोमवार को एलडीसी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक राधे मीणा के नेतृत्व में कनिष्ठ सहायक एकत्र हुए और कई विधायकों को ज्ञापन दिया। साथ ही मुख्य सचिव निरजन आर्य से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव से इस मामले की जांच करके तुरंत कार्यवाही करने के लिए अनुग्रहित किया।
राधे मीणा का कहना था कि एलडीसी भर्ती 2018 के हजारों अभ्यर्थियों को गृह जिले से 600 -700 किलोमीटर दूर पद स्थापित कर दिया गया। हालांकि राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने भर्ती की नियुक्ति से पहले ही अभ्यार्थियों से जिले भरवाए थे परंतु प्रशासनिक सुधार विभाग ने जिला आवंटन करने की जिम्मेदारी विभागों पर डालकर लापरवाही से बचने का रास्ता निकाला जिससे हजारों अभ्यर्थी अपने गृह जिला से 600 -700 किलोमीटर दूर पद स्थापित हो गए । इतना ही नहीं कई ऐसे विभाग भी उन्हें आवंटित किए गए जिनका उनके अपने गृह जिले या नजदीकी जिले में कार्यालय ही नहीं है एेसे में अब यह कनिष्ठ सहायक आजीवन अपने गृह जिले से दूर ही रहेंगे।मीणा ने कहा कि यदि नियुक्ति से पहले भरवाए गए जिलों के आधार पर विभाग आवंटन होता तो आज हजारों अभ्यार्थी को परेशानी नहीं होती। उन्होंने मांग की कि यदि प्रशासनिक सुधार विभाग परिवेदना लेकर पीड़ित कार्मिकों से जिले के आधार पर उनकी परिवेदना का निस्तारण करें तो हजारों कनिष्ठ सहायकों को ग्रह जिला या नजदीकी जिला मिल सकेगा।

Published on:
05 Oct 2021 12:02 am