जयपुर

कुमावत महापंचायत में बोले स्पीकर बिरला, लोकतंत्र हमारी विरासत और जीवन पद्धति

- महाराणा कुंभा ने राजशिल्पियों को मेवाड़ का रक्षक बताया

2 min read
May 21, 2023

जयपुर। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रविवार को राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित कुमावत महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर जनसमुदाय को संबोधित किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुमावत महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी ताकत रही है, हमारी विरासत और जीवन पद्धति भी लोकतंत्र है। भारत में लोकतंत्र आजादी के बाद का नहीं है बल्कि महाभारत से लेकर तमाम युगों तक रहा है, हमारे जीवन में लोकतंत्र रहा है। गांवों और समाजों में जब सामूहिक चर्चा करते थे तो उसे सभी मानते थे। ओम बिरला ने कहा कि महाराणा कुंभा ने अपने राजशिल्पियों को मेवाड़ का रक्षक बताया था।

कुमावत समाज कला के रक्षक
लोकसभा स्पीकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की प्राचीनतम स्थापत्य कला, आध्यात्मिक कला के रक्षक कुमावत समाज के लोग हैं, इसलिए देश और प्रदेश में जहां-जहां भी किले- जलाशय और भव्य भवन हैं उनमें कुमावत समाज के लोगों के पसीने की ताकत होगी। आजादी के बाद संसद भवन, विधानसभाएं और कई बड़ी इमारतों के निर्माण में समाज का योगदान है। राजधानी जयपुर को भी सुनियोजित बसाने और स्थापत्य कला में समाज का योगदान रहा है। जयपुर को मूर्ति कला, चित्र कला और स्थापत्य कला के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, विश्व भर से लोग मूर्तियां लेने जयपुर आते हैं। इसलिए कुमावत समाज कोउनके योगदान के लिए सभी समाजों के बीच विश्वकर्मा के रूप में सम्मान मिला है।

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को बदला जाए
ओम बिरला ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि समाज मेंअंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को कैसे बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से आगे बढ़े ये एक मांग हो सकती है लेकिन जिस पीढ़ी को देश और प्रदेश का नेतृत्व करना है उन्हें अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले यह भी हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

धन के अभाव में कोई भी चिकित्सा और शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए मैं सदैव समाज की मदद को तैयार हूं। बिरला ने कहा कि समाज की राजनीति देश को आगे बढ़ाने का काम करती है, जब सभी समाज आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। इससे कुमावत महापंचायत के मंच पर पहुंचे ओम बिरला का आयोजकों की ओर से साफा और माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।

वीडियो देखेंः- सियासत पर Sukhjinder Singh Randhawa का स्पष्ट संदेश....! | Sachin Pilot | Rajasthan Congress

Published on:
21 May 2023 09:06 pm
Also Read
View All