15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर कमिश्नरेट में 82 निरीक्षकों के तबादले, 44 थानों के एसएचओ बदले

Jaipur Commissionerate Transfer: जयपुर कमिश्नरेट में एक बार फिर तबादले देखने को मिले हैं। किसे कहां लगाया गया? आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 15, 2026

Jaipur Commissionerate

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट (File Photo)

जयपुर कमिश्नरेट (Jaipur Commissionerate) में आज, बुधवार, 15 जुलाई की रात को पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक आदेश जारी कर 82 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें 42 थानों के एसएचओ भी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही चार थानों में अस्थायी लगे एसएचओ को स्थायी किया गया है।

उत्तर जिले में इनको लगाया

कमिश्नर मित्तल के आदेशानुसार उत्तर जिले के थाना सुभाष चौक में कमलेश कुमार, जयसिंहपुरा खोर में रघुवीर सिंह, कोतवाली में भूरी सिंह, नाहरगढ़ में सज्जन कुमार, जालूपुरा में सुनील कुमार, भट्टा बस्ती में सुरेन्द्र कुमार सैनी, पर्यटक थाने में शशिकला चौधरी, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर सीमा पठान, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में पूरणमल यादव, एसआईयूसीएसडब्ल्यू निरीक्षक पद पर शंकुतला को लगाया है।

दक्षिण जिले में इनको लगाया

थाना खोटखावदा में हवा सिंह मंगवा, महेश नगर में मदनलाल कड़वासरा, मानसरोवर में सतीशचंद, अशोक नगर में मनोहरलाल, ज्योति नगर में गुंजन वर्मा, सोडाला में मनोज बेरवाल, श्याम नगर में हरि सिंह दूधवाल, नारायण विहार में छोटेलाल मीणा, शिप्रापथ में हितेश शर्मा, पत्रकार कॉलोनी में उदयसिंह यादव, मुहाना में मुकेश कुमार खारड़िया, सांगानेर सदर में गुरु भूपेन्द्र सिंह, चाकसू में कृष्ण कुमार, शिवदासपुरा में राजेश गौतम, मानव तस्करी विराेधी यूनिट में निरीक्षक पद पर नवरतन धौलिया, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर कविता शर्मा को लगाया है।

पूर्व जिले में इनको लगाया

थाना प्रताप नगर में विक्रांत शर्मा, मालवीय नगर में गौरव प्रधान, एयरपोर्ट में विनोद कुमार वर्मा, बस्सी में सत्यपाल सिंह यादव, तूंगा में सज्जन सिंह, एसएमएस अस्पताल में जितेन्द्र कुमार वर्मा, आदर्श नगर में छगन लाल, ट्रांसपोर्ट नगर में राजेन्द्र प्रसाद मीणा, महिला थाना में मंजू कुमारी, एसआईयूसीएडब्ल्यू में निरीक्षक पद पर संतरा मीणा, मानव तस्करी विराेधी यूनिट में निरीक्षक पद पर प्रदीप सिंह को लगाया है।

पश्चिम जिले में इनको लगाया

थाना बनीपार्क में सुरेश कुमार यादव, सिंधीकैम्प में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, वैशाली नगर में अरविंद सिंह शेखावत, चित्रकूट में विक्रम सिंह, भांकरोटा में दीपक त्यागी, बिंदायका में अनिल कुमार जैमनी, सेज में वंदना नयला, हरमाड़ा में महेश चंद शर्मा, दौलतपुरा में महेन्द्र सिंह यादव, झोटवाड़ा में रायसल सिंह शेखावत, कालवाड़ में दिलीप सिंह, मानव तस्करी विरोधी यूनिट निरीक्षक पद पर रामशरण, एसआईयूसीएडब्ल्यू निरीक्षक पद पर सरोज कुमारी कुंतल, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर उदय सिंह शेखावत को लगाया है। इनके अलावा मेट्रो थानाधिकारी पद पर मंजू तंवर व विशेष अपराध एवं साइबर थाने में मनफूल सिंह को लगाया है।

इनको यहां लगाया

यातायात में निरीक्षक सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरूण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद, राकेश यादव को, पुलिस उपायुक्त अपराध के स्टाफ ऑफिसर पद पर वीरेन्द्र सिंह, पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर लखन सिंह खटाना, कार्यालय पुलिस आयुक्त अपराध शाखा में श्रीनिवास जांगिड़ व प्रभू सिंह को, विशेष पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर सुधीर कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त आयुक्त अतिरिक्त यातायात एवं प्रशासन के स्टाफ ऑफिसर पद पर रामेश्वर लाल, अतिरिक्त उपायुक्त अपराध के कार्यालय में महेन्द्र सिंह, आयुक्तालय सीएसटी में भंवर सिंह राठौड़, आसूचना एवं सुरक्षा में ओमवीर सिंह, पुलिस नियंत्रण कक्ष में भरतलाल मीणा को लगाया है। वहीं इंंदु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी, माधो सिंह को लाइन भेज दिया।

पांच का पदस्थापन हुआ नियमित

प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा बजाज नगर, रतन सिंह जामडोली, श्याम सुंदर उपनिरीक्षक को लालकोठी थाने में नियमित किया है।