Good News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विकास को पंख लग जाएंगे। दरअसल जेडीए के ‘मास्टर प्लान 2047’ में 21.50 करोड़ खर्च होंगे। जिससे नई हेरिटेज सिटी विकसित होगी।
JDA की ओर से मास्टरप्लान 2047 को बनाने के लिए 21.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह काम आउटसोर्स के जरिये किया जाएगा और इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पब्लिक वर्क्स कमेटी की बैठक में दी गई। जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित बैठक में कुल 66 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए आयुक्त आनंदी ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की।
● जगतपुरा के सेंट्रल स्पाइन स्कीम-ए ब्लॉक में 5.16 करोड़ रुपए से विभिन्न विकास कार्य होंगे।
● खोरी रोपाड़ा में न्यू हैरिटेज सिटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।
● बालाजी तिराहे से जगतपुरा आरओबी तक सेक्टर रोड के नवीनीकरण कार्य के लिए 4.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई।
● झाड़खंड जंक्शन से सिरसी रोड पर खातीपुरा जंक्शन होते हुए सी-जोन बाइपास तक सेक्टर रोड निर्माण के लिए 19.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।