जयपुर

जयपुर की मेहमाननवाजी से खुश हुई फराह, वीडियो शेयर करके कही ये बात

अपने फनी अंदाज के कारण सुर्खियों में रहने वाली फिल्म प्रोड्यूसर व कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान के एक होटल की मेहमाननवाजी को लेकर एक रील वीडियो शेयर किया है।

2 min read
Jan 07, 2023
farah khan

जयपुर. अपने फनी अंदाज के कारण सुर्खियों में रहने वाली फिल्म प्रोड्यूसर व कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान के एक होटल की मेहमान नवाजी को लेकर एक रील वीडियो शेयर किया। फराह काफी खुश नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने स्टोरी पर अपनी तस्वीर रॉयल डिनर कैप्शन के साथ साझा की। इस पर फेंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है फराह ने एक्टर प्रथम शर्मा के साथ होटल में डिनर किया और होटल की खूब तारीफ़ भी की।

जयपुर की मेहमाननवाजी से खुश हुई फराह
वीडियो जयपुर स्थित रामबाग पैलेस का है, जिसमें फराह ब्लैक एथनिक वियर में नजर आ रही हैं। कैप्शन में फराह ने लिखा "आप जानते हैं कि यह जयपुर की मेहमान नवाजी है कि वे सिर्फ आपके लिए एक रेस्तरां खोलते हैं, धन्यवाद...!"


वीडियो में फराह होटल में प्रवेश करती है तो स्टाफ उनका खमा घणी कहते हुए स्वागत करता है, जिसके बाद वे खाली होटल को देखकर चौंक जाती हैं और स्टाफ से पूछती हैं ये होटल इतना खाली क्यों है? इस पर स्टाफ मेंबर्स कहते हैं ये होटल सिर्फ आपके लिए खोला है, लेकिन वीडियो के आखिर में फराह कैमरे की ओर देखकर बोलती है, ''लेकिन बिल कौन भरेगा ?''

होटल की इस रील वीडियो पर फेंस ने भी फनी कमैंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि 'क्या मैं आपके बिल का भुगतान कर सकता हूं, लेकिन इसके लिए मुझे अपनी किड़नी बेचनी होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा 'आप क्यों डर रही हैं कुंदर साहब है ना बिल पे कर देंगे, नहीं करेंगे तो मैं आपके लिए कप प्लेट धो दूंगा।


फराह अक्सर होटलों में जाने के दौरान फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पिछले महीने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने कतर के एक होटल की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अपने बेटे के साथ नजर आई थी।

Published on:
07 Jan 2023 03:20 pm