जयपुर

मासूम पर कुत्ते का हमला, छह दिन बाद भी निगम की टीम नदारद

जयपुर. गोपालपुरा बाइपास स्थित गोविंदा कॉलोनी में पिछले दिनों घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन वर्ष के मौलिक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के गेट से बच्चे को करीब 10 फीट खींचकर ले गया। कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को बचाने दौड़े तो कुत्ता छोड़कर भागा। बच्चे के पेट पर दो जगह […]

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
Feature image

जयपुर. गोपालपुरा बाइपास स्थित गोविंदा कॉलोनी में पिछले दिनों घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन वर्ष के मौलिक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के गेट से बच्चे को करीब 10 फीट खींचकर ले गया। कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को बचाने दौड़े तो कुत्ता छोड़कर भागा। बच्चे के पेट पर दो जगह काटने के निशान है। परिजनों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर कपड़े ज्यादा होने की वजह से घाव कम हैं। घटना के बाद बच्चा बाहर जाने से डरता है। बच्चे के पिता धीरज सोनी ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे मौलिक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। दोस्तों को छोड़नेपड़ोस में गया तो सड़क पर बैठे कुत्ते ने हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम में सम्पर्क किया। धीरज सोनी ने बताया कि निगम को दो बार कहा, 48 घंटे में गाड़ी आने की बात कही। मौके पर टीम आई। कुत्ता पकड़ में नहीं आया। इसके बाद टीम मानसरोवर चली गई। फिर वापस लौटकर नहीं आई। घटना को 6 दिन हो चुके हैं। 18 फरवरी को निगम मुख्यालय में जाकर कॉलोनी की विकास समिति ने आवारा कुत्तों के आतंक और काटने की घटना के बारे में शिकायत दी। इसके बाद भी हलचल नहीं हुई।

Published on:
22 Feb 2026 06:35 pm