जयपुर

Rajasthan Politics: डोटासरा का भजनलाल सरकार पर फूटा गुस्सा! कहा- सैर सपाटे के नाम पर 40 करोड़ खर्च

Govind Dotasara News: डोटासरा ने कहा कि निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए विदेश दौरे कर सैर सपाटे के नाम पर सरकार ने 40 करोड़ खर्च कर दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 8:42 AM IST
Feature image

Rajasthan Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा के 10 माह के शासन की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। पर्ची सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए विदेश दौरे कर सैर सपाटे के नाम पर 40 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस वॉर रूम में सोमवार को डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं जिन्हें समीक्षा के नाम पर बंद कर दिया गया।

तो टिकट देने में कोई हर्ज नहीं

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर किसी नेता के बेटे-बेटी या अन्य रिश्तेदार अच्छा काम कर रहे है, तो उन्हें टिकट देने में कोई हर्ज नहीं है।

चुनाव प्रभावित कराना चाहती है भाजपा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ये लोग चुनाव जीतते नजर नहीं आ रहे तो पीएम मोदी से ईसीआरपी का शिलान्यास करवा रहे हैं। पीएम का दौरा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कराया जा रहा है।

Updated on:
22 Oct 2024, 8:42 AM IST
Published on: