26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: होटल के अंदर चल रहा था अवैध खेल, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार, 69 हजार की राशि बरामद

जयपुर के बनीपार्क स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस में सिंधी कैंप थाना पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 69,780 रुपए, 156 ताश के पत्ते, हिसाब की डायरी, रजिस्टर और दो कैलकुलेटर जब्त किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 26 Oct 2026, 4:13 PM IST

jaipur hotel

Jaipur: गिरफ्तार आरोपी (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। शहर में होटलों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बनीपार्क के कांतिनगर स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस में दबिश देकर जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 69,780 रुपए की राशि के साथ 156 ताश के पत्ते, हिसाब की डायरी, रजिस्टर, पेन और दो कैलकुलेटर बरामद किए हैं। कार्रवाई में होटल मैनेजर रोहित वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मैनेजर पर आरोप है कि उसने जुआ खेलने के लिए कमरा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए कुछ आरोपी पहले भी इसी होटल में जुआ खेलने आ चुके थे।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि होटलों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को 25 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि होटल जिनेन्द्र पैलेस में मैनेजर की मिलीभगत से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात में होटल के अंदर दबिश दी। इस दौरान कमरा नंबर 207 में सात लोग जुआ खेलते मिले।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ लक्की, शिवराज, अमित गोयल, श्यामसुंदर, विष्णु शर्मा, किशन कुमार गुप्ता और सत्यम भाटी को गिरफ्तार किया। इनके पास से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी और ताश के पत्तों के अलावा हिसाब-किताब रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही डायरी व रजिस्टर भी जब्त किए गए।

मैनेजर पर जुआरियों को सुविधा देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, होटल मैनेजर रोहित वर्मा पर आरोप है कि उसने जुआ खेलने के लिए सात लोगों को एक ही कमरे में जगह दी और उन्हें गतिविधि संचालित करने की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों और कथित तौर पर जुआ खिलाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के मामले में मैनेजर को गिरफ्तार कर राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर और जोधपुर के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी जोधपुर के रहने वाले हैं, जो जयपुर आकर अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहे थे। पूछताछ में कुछ आरोपियों ने पहले भी इसी होटल में आकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि सिंधी कैंप क्षेत्र के होटलों में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले 5 अगस्त 2026 को भी सिंधी कैंप इलाके के एक होटल में जुआ खेलने के मामले में कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि होटल मालिकों और संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें अवैध गतिविधियां नहीं होने देने के लिए पाबंद किया गया है। इसके बावजूद होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस होटल में जुआ खेलने की गतिविधियों, मैनेजर की भूमिका और आरोपियों के बीच संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटाने पर है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग