जयपुर

दिल्ली रोड पर जाएं तो संभलकर, हाईवे पर कैमरे लगने शुरू, रोज नियम तोड़ने वाले 3200+ वाहनों के हो रहे चालान

जयपुर से दिल्ली रोड पर CCTV कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की निगरानी शुरू हो गई है। रोजाना 3200 से ज्यादा वाहनों के ई-चालान हो रहे हैं। अब तक 60,000 से अधिक चालान किए जा चुके हैं।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Feature image
फोटो: पत्रिका

Jaipur News: यदि आप जयपुर से दिल्ली जा रहे हैं या फिर आ रहे हैं तो वाहन संभलकर और नियमानुसार ही चलाएं, क्योंकि इन दिनों पुलिस की नजर लापरवाह वाहन चालकों पर है। दिल्ली रोड पर चंदवाजी से शाहजहांपुर तक 125 किलोमीटर दूरी में रोज 3200 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर ग्रामीण व कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 6 सितंबर से अब तक करीब 60 हजार से अधिक वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक लापरवाह वाहन चालक लेन सिस्टम का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं। वहीं दिल्ली रोड पर एमटीएस कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। कैमरों से भी लापरवाह वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी।

ई-चालान से जुर्माना राशि जमा करवाएं

हाईवे पर वाहन खड़ा कर खुद और दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों की संया भी अधिक है। आईजी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के ई-चालान किए जा रहे हैं। वाहन मालिक ई-चालान के जरिए जुर्माना राशि जमा करवा सकते हैं।

60 कैमरों से रखी जाएगी निगरानी

दिल्ली रोड पर शुरुआत में चंदवाजी से शाहजहांपुर तक 12 थाना क्षेत्रों में 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद हाईवे पर लापरवाह वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए 60 कैमरे लगाए जाएंगे।

Updated on:
26 Sept 2025 11:46 am
Published on:
26 Sept 2025 11:21 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग