जयपुर

Eid Al Fitr 2023: जुमातुल विदा आज, चांद दिखा तो ईद कल

Eid Al Fitr 2023: मुबारक महीने रमजान के आखिरी जुमे जुमातुलविदा की नमाज आज अदा की जाएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2023, 11:05 AM IST
Eid Al Fitr 2023: जुमातुल विदा आज, चांद दिखा तो ईद कल
Eid Al Fitr 2023: जुमातुल विदा आज, चांद दिखा तो ईद कल

जयपुर। मुबारक महीने रमजान के आखिरी जुमे जुमातुलविदा की नमाज आज अदा की जाएगी। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। जुमे की अजान 12.26 बजे होगी, 1.36 बजे तक खुतबा, नमाज पढ़कर दुआ की जाएगी।

वहीं आज चांद दिखा तो ईद-उल-फितर 22 अप्रेल को मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मस्जिदों में रोशनी की जा रही है। उधर, रमजान माह में चारदीवारी क्षेत्र में ईद की खरीदारी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामगंज और घाटगेट बाजार में देर रात तक लोग कपड़े, टोपी, सेवइयां, फल, खजूर आदि की खरीददारी करते दिखे।

'जमात उल-विदा' एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है रमजान का आखिरी जुम्मा। इस पर्व को मुसलमानों द्वारा दुनिया भर में खूब धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जमात-उल-विदा को लेकर ऐसी मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इस दिन अल्लाह की विशेष इबादत की थी ।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी