जयपुर

कैसे एक तार ने डाल दी हजाराें की जान सांसत में

कैसे एक तार ने डाल दी हजाराें की जान सांसत में ... निकली चिंगारियाें ने डराया
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 12:00 PM IST
Feature image

ग्यारह हजार केवी का तार टूट कर गिरा, करंट लगने से किशोरी झुलसी

जयपुर। जोडला पावर हाउस के पास आज सुबह ग्यारह हजार केवी की लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजरी एक किशोरी झुलस गई।

किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। गनीमत रही कि तार टूटकर गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवा दी। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को दुरूस्त कर बिजली सप्लाई शुरू की। हादसे के बाद स्थानीय लाेगाें में आक्राेश व्याप्त हाे गया। आक्राेशित लाेग बडी संख्या में जाेडला पावर हाउस पर पहुंचे आैर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विभाग के अधिकारियाें ने लाेगाें काे समझा-बुझाकर शांत किया।

पुलिस के अनुसार सुदामापुरी में आज सुबह ग्यारह हजार केवी की लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसी दौरान सुदामापुरी निवासी नंदलाल की १६ वर्षीय बेटी रिकूं वहां से गुजरी तो उसका पैर तार को छू गया। इससे उसे जोरदार झटका लगा। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और झुलसी बालिका को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सवाई मानङ्क्षसह अस्पताल भेज दिया गया। बालिका का अस्पताल में उपचार जारी है। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि सुबह एक ग्यारह हजार केवी का तार टूटकर गिरने से एक किशोरी को करंट लग गया था किशोरी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तार टूट कर गिरने से अन्य कोई हादसा नहीं हुआ। तार टूट कर कई मकानों पर गिर गया था लेकिन गनीमत यह रही कि इससे मकानों में करंट नहीं दौडा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तार टूट कर गिरने के बाद उससे काफी देर तक चिंगारी निकलती रही। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।

Published on: