जयपुर

हथिनी को रोज गन्ना देता था इकबाल, आज नहीं दिया तो ये हुआ

हथिनी को रोज गन्ना देता था इकबाल, आज नहीं दिया तो ये हुआ

2 min read
Apr 13, 2018
Man-eating tigress, 2 hundred kilometers journey searching in elephant
आदमखोर बाघिन तय करेगी 2 सौ किलोमीटर का सफर, हाथियों से तलाश


आपने अपने बचपन में वह कहानी तो सुनी ही होगी कि एक टेलर हर दिन एक हाथी को खाने के लिए एक केला देता था। हाथी एक केला लेकर वहां से चला जात था, एक दिन टेलर बिमार हुआ तो दुकान पर उसकी जगह पर उसका बेटा बैठ गया। हाथी नियम समय पर केला लेने पहुंचा तो टेलर के बेटे ने हाथी को केला नहीं दिया और उसकी सूंड में सुई चुभो दी। हाथी उस समय वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपनी सूंड में कीचड़ का पानी भर लाया और टेलर की दुकान पर कपड़ों पर फेंक दिया। कुछ एेसा ही आज जयपुर में हुआ...... हथिनी को हर रोज मिलने वाला गन्ना नहीं मिला तो उसने दो लोगों की जान आफत में डाल दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।

महावत के भी काबू में नहीं आई हथिनी
दिल्ली रोड पर आज सवेरे एक हथिनी पागल हो गई। उसने दिल्ली रोड पर उत्पात मचा दिया और महावत के भी काबू में नहीं आई। बात इतनी सी थी कि हथिनी को हर रोज जो गन्ना खाने को मिलता था वह आज नहीं मिला। बस फिर क्या था हथिनी बिफर गई और उसने हंगामा कर दिया। बाद में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हथिनी के हमले से घायल हुए युवक का मेडिकल कराया।
दिल्ली बाईपास पर हुआ हंगामा, गन्ना नहीं मिला था
पुलिस ने बताया कि दिल्ली बाईपास पर मानबाग के नजदीक गन्ने का ज्यूस निकालने वाला इकबाल हर रोज हाथी गांव से आने वाली हथिनी को एक गन्ना खाने के लिए देता था। आज भी यही हुआ हथिनी अपने समय पर पहुंची और इकबाल की ज्यूस स्टॉल पर आकर थम गई। लेकिन आज इकबाल ने हथिनी को गन्ना नहीं दिया तो हथिनी गुस्सा गई और उसने इकबाल को उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसे बचाने आया एक युवक भी हथिनी के गुस्से का शिकार हो गया। हथिनी पर बैठा महावत हथिनी को बड़ी मुश्किल से काबू कर सका। बाद में हथिनी को गन्ना दिलाकर वह वहां से चला गया। लोगों ने बीच बचाव किया और हथिनी के हमले से घायल हुए दोनो युवकों को सांत्वना दी। ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने जांच शुरु की। अब पुलिस हथिनी के महावत पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Published on:
13 Apr 2018 01:34 pm