जयपुर

स्पोकन प्रोग्राम से घर बैठे इंग्लिश कर सकते हैं बेहतर

बच्चों की इंग्लिश को ऑनलाइन बेहतर बनाने के लिए सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनईएटी के साथ मिलकर एक प्रोग्राम तैयार किया है जिसे इंग्लिशबोलो नाम दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 10:27 PM IST
स्पोकन प्रोग्राम से घर बैठे इंग्लिश कर सकते हैं बेहतर
स्पोकन प्रोग्राम से घर बैठे इंग्लिश कर सकते हैं बेहतर

जयपुर। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते सभी स्कूल कॉलेज बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी हो रहा है। ऐसे में सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो। इसी कड़ी में जहां अभी एक घंटे का रेडियो प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, वहीं बच्चों की इंग्लिश को ऑनलाइन बेहतर बनाने के लिए सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनईएटी के साथ मिलकर एक प्रोग्राम तैयार किया है जिसे इंग्लिशबोलो नाम दिया गया है। यह प्रोग्राम पूरी तरह से फ्री होगा।

स्पोकन इंग्लिश को बनाएं बेहतर
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमेशा से अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते थे। एनईएटी, इंग्लिशबोलो के साथ मिलकर आपकी स्पोकन इंग्लिश को बेहतर बनाने के लिए मौजूद है।

प्रैक्टिस सेट भी मौजूद
इस कोर्स में अंग्रेजी के लेसंस, पिक्शनेरी, वर्किंग ट्रांस्लेशन सहित अन्य चीजें है। जिसकी मदद से आप अपनी स्पोकन इंग्लिश को अच्छी कर सकते हैं। इसको सीखने के लिए आपको englishbolo.com वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी बेसिक जानकारी के साथ साइन-अप करना होगा। लेसंस के साथ साथ इसमें हर दिन 15 मिनट का प्रैक्टिस सेट भी है।

Published on: