जयपुर

अब PF ट्रस्‍ट चलाने वाली कंपनियों के कम स्कोर पर होगा कड़ा एक्शन, ऑनलाइन चेक होगी परफॉर्मेंस

अब अपना प्रॉविडेंट फंड ट्रस्‍ट चलाने वाली कंपनियों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2018, 12:00 PM IST
EPFO Department Latest News in Hindi
EPFO Department Latest News in Hindi

जयपुर। नियमों की पालना ना करना अब आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। इसमें अब अपना प्रॉविडेंट फंड ट्रस्‍ट चलाने वाली कंपनियों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन एग्‍जेम्‍पटेड इस्‍टैब्लिशमेंट प्रदर्शन का आॅनलाइन असेसमेंट कर रहा है। आॅलाइन असेसमेंट के लिए छह मानक तय किए गए हैं। हर मानक की पालना के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। इस्‍टैब्लिशमेंट की रैकिंग इन मानकों के पालन के आधार पर ही की जाएगी।

300 से कम स्कोर पर एक्शन

अगर किसी इस्‍टैब्लिशमेंट का स्कोर 300 से कम हुआ तो ईपीएफओ उसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक्शन लिया जाएगा। इसमें कंपनी को अपने कर्मचारियों का पीएफ खुद मैनेज करने की छूट खत्‍म करना भी शामिल है।



तय किए हैं छह मानक

ईपीएफओ के सेंट्रल पीएफ कमिश्‍नर डॉ वीपी जॉय ने सभी एडिशनल सेंट्रल पीएफ कमिश्‍नर जोन और सभी रीजनल पीएफ कमिश्‍नर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि छह मानकों पर एग्‍जेम्‍पटेड इस्‍टैब्लिशमेंट के प्रदर्शन को असेस किया जा रहा है। इसमें रेमिटेंस टू द ट्रस्‍ट, ड्यू डेट से पहले फंड का ट्रांसफर, डिक्‍लेयर किया गया इंटरेस्‍ट, इन्‍वेस्‍टमेंट, क्‍लेम सेटलमेंट और ऑडिट ऑफ अकाउंट शामिल है। यदि प्रोविडेंट फंड चलाने वाली कंपनी को प्रत्येक मानक पर खरा उतरने के लिए 100 अंक मिलेंगे। यदि आप इन मानकों पर खरे नहीं उतरते तो इस्‍टैब्लिशमेंट के नम्बर काट लिए जाएंगे।



675 इस्‍टैब्लिशमेंट का प्रदर्शन खराब

675 इस्‍टैब्लिशमेंट तय किए गए छ मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन मानकों ने वेज मंथ फरवरी 2018 में बहुत खराब प्रदर्शन किया है। इन 675 इस्‍टैब्लिशमेंट ने 300 से कम स्कोर किया। वहीं 433 इस्‍टैब्लिशमेंट ने फरवरी माह का रिटर्न ही फाइल नहीं किया और रैकिंग लिस्‍ट में 0 अंक हासिल किए। इस पर सेंट्रल पीएफ कमिश्‍नर ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर इस्‍टैब्लिशमेंट बेसिक मानकों पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें और उनके ट्रस्‍ट आने वाले समय में डिफॉल्‍ट कर सकते हैं और एग्‍जेम्‍पशन की शर्तो का उल्‍लंघन भी होने की संभावना है।


फील्‍ड ऑफिसर्स को कड़े एक्‍शन के आदेश
ईपीएफओ के सेंट्रल पीएफ कमिश्‍नर ने पत्र में ये भी कहा है कि सभी फील्‍ड ऑफिसर्स एग्‍जेम्‍पटेड इस्‍टैब्लिशमेंट से नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। अगर कोई इस्‍टैब्लिशमेंट एग्‍जेम्‍पशन की शर्तो का उल्‍लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया जाए।

Published on: