जयपुर

चार दशक बाद भी संजय बाजार में नहीं पहुंची सुविधाएं, व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान

Jul 26, 2025
Feature image

वर्ष 1984 में स्थापित संजय बाजार में आज तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सड़क और पार्किंग जैसी मूलभूत जरूरतों की अब भी कमी है। चार दशक में नगर निगम से लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तक कोई भी योजना इस बाजार तक नहीं पहुंच सकी है।व्यापारियों का कहना है कि, उन्होंने महापौर और आयुक्त को बार-बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। संजय बाजार व्यापार मंडल समिति के अनुसार, रविवार को लगने वाले हटवाड़े से भी व्यवस्थित व्यापार प्रभावित होता है। बिना अनुमति बढ़ती दुकानों पर रोक नहीं लगाई जा रही है और निगम विकास की ओर ध्यान नहीं दे रहा।

बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की बड़ी दुकानों का जाल है, जो जौहरी बाजार और घाटगेट बाजार से सीधे जुड़े हुए हैं। यहां 311 दुकानों के लिए भूखंड आवंटित हैं, जिनमें से 48 अभी खाली हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन भूखंडों पर दुकानें बनाकर बेची जाएं, जिससे बाजार में समृद्धि आए।व्यापारियों ने यह भी मांग की कि बापू बाजार और जौहरी बाजार से संजय बाजार को जोड़ने वाली ट्रैफिक लाइट को फिर से शुरू किया जाए, जिससे यातायात सुविधाएं बेहतर हो सकें और ग्राहक आसानी से बाजार तक पहुंच सकें।

Updated on:
26 Jul 2025 05:10 pm
Published on:
26 Jul 2025 05:10 pm
Also Read
View All
दिल्ली आंदोलन के बाद जयपुर लौट रहे CJP के आशुतोष रांका बोले- जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे

Patrika Exclusive: राजस्थान में कागजी निकली हरियाली! लगाए 11.57 करोड़ पौधे, सत्यापन में मिले केवल1.69 करोड़

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास हटेंगे या रहेंगे? PM मोदी करेंगे फैसला! जयपुर से दिल्ली तक हलचल अचानक तेज़

Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट