जयपुर

EWS अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, पढ़ें पूरी खबर

आर्थिक कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हर साल ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा।
less than 1 minute read
May 06, 2022
EWS certificate will now be valid for 3 years

जयपुर। आर्थिक कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हर साल ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा। रिन्यू कराने के दौरान हर साल दिए जाने वाला आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र तीन साल के लिए मान्य कर दिया है। अभ्यर्थी अब सिर्फ शपथ पत्र देकर ही ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को रिन्यू करा सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के हित में यह महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के लिए जारी किए जाने वाला आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र की वैधता 1 साल के लिए मान्य होगी।

एक बार आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र होने के बाद अगर प्रार्थी आगामी वर्ष में भी आर्थिक कमजोर वर्ग के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र है तो ऎसी स्थिति में प्रार्थी से सत्यापित शपथ पत्र के आधार पर पूर्व में जारी आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र को ही मान लिया जाएगा। यह 3 वर्ष के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी परिपत्रों के प्रावधानों के अनुसार आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र 1 वर्ष के लिए मान्य होता है, जिसके कारण अभ्यर्थियों को हर साल आय व सम्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाना पड़ता है जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Updated on:
07 May 2022 10:36 am
Published on:
06 May 2022 10:10 pm
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग