19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big news : जयपुर-दिल्ली हाइवे पर एक करोड़ रुपए की नशे की खेप पकड़ी

- ट्रक से अवैध मादक पदार्थ 3976 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद- केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा व जयपुर की टीम ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Big news : जयपुर-दिल्ली हाइवे पर एक करोड़ रुपए की नशे की खेप पकड़ी

Big news : जयपुर-दिल्ली हाइवे पर एक करोड़ रुपए की नशे की खेप पकड़ी

कोटा. केन्द्रीय नारकोटिक्स कार्यालय कोटा ब्यूरो एवं जयपुर के संयुक्त निवारक दल ने जयपुर-दिल्ली हाईवे एनएच-48 पर एक ट्रक को निरूद्ध कर भारी मात्रा में 3976 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया। इस डोडा चूरा की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त राजस्थान विकास जोशी ने बताया कि अधीक्षक मुकेश खत्री की ओर से दिए इनपुट व निरीक्षक पंकज कुमार की ओर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त निवारक दल ने कार्रवाई की। अधीक्षक राजेन्द्र कुमार एवं रंजना पाठक के नेतृत्व में दल ने जयपुर-दिल्ली के हाइवे एनएच-48 पर 200 फीट चौराहा जयपुर से एक ट्रक को निरूद्ध किया। ट्रक को जयपुर कार्यालय लेकर गए और तलाशी ली। ट्रक में 3976. 100 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। इस पर निवारक दल ने ट्रक चालक पंजाब के लुधियाना जिला के मच्छीवाडा थाना क्षेत्र के वडेरियन मोहल्ला निवासी सरबजीत कुमार (44) को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। अवैध मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप मध्य प्रदेश में आगर, डग एवं बड़़ोद क्षेत्र के बड़े तस्करों की ओ से पंजाब भिजवाई जा रही थी। बरामदशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। आरोपी को अनुसंधान के लिए अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में तस्करी के अन्तराज्यीय गिरोह का भण्डाफोड़ होने की संभावना है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा व जयपुर की टीम ने 26 अप्रेल की देर रात जयपुर रोड पर ठीकरिया टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 4069. 600 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था। इस डोडा चूरा कि अनुमानित कीमत भी लगभग एक करोड़ रुपए थी।