
- काटे गए पेड़ो की लकडिय़ो का भी नही है अता-पता
- वृक्ष मित्र संस्थान ने दी आन्दोलन की चेतावनी
बारां. शहर में करीब एक माह पूर्व कोटा रोड स्थित विवेकानन्द पार्क में काटे गए हरे पेड़ो के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही होने से पर्यावरण प्रेमियो में नाराजगी बनी हुई है। नगर परिषद तथा जिला प्रशासन द्वारा बरती जा रही उदासीनता को लेकर भी रोष व्याप्त है।
- यह था मामला
विवेकानन्द उद्यान में करीब आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ो की कटाई का मामला 12 जुलाई को तब प्रकाश में आया, जब सुबह घुमने जाने वाले लोगो ने उद्यान में पेड़ो के कटे हुए ठूंठ नजर आए। जिसकी शिकायत तत्काल जिला कलक्टर को की गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई।
- न पेड़ कटाने वालो पता न ही लकड़ी का
वृक्ष मित्र संस्थान के अध्यक्ष भानू पोरवाल ने बताया कि इतने लम्बे समय बाद भी जिला प्रशासन यह पता लगाने में नाकाम साबित हुआ है कि विवेकानन्द उद्यान में काटे गए पेड़ किसके आदेश के काटे गए तथा पेड़ो की लकडिय़ा कहां गई। इस मामले में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा ने भी नगर परिषद के अधिकारियो तथा जिला प्रशासन को अवगत करवाया था। वही इस दौरान यहां पहुंच संभागीय आयुक्त को भी लिखित में ज्ञापन सोंपकर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
- उच्चाधिकारियो को भी करवाया अवगत
पार्क में पेड़ो की कटाई के मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद भाजपा के जिला महामंत्री राकेश जैन ने भी जिला कलक्टर को फोटो विडियो भेजकर कार्रवाई के लिए कहा था। वही उन्होंने इस मामले में उच्चाधिकारियो को भी अवगत करवाया। साथ ही अभी कुछ दिन पूर्व हुई जिला अभाव अभियोग तथा सर्तकता समिति की जिला बैठक के दौरान भी जिला कलक्टर को मामले में पुन: अवगत करवाया गया था, जिस पर उन्होंने दो दिन में कार्रवाई की बात कही। लेकिन अभी तक भी कोई कार्रवाई नही हो पाई है।
- आरटीआई लगाकर लेने जानकारी
वृक्ष मित्र संस्थान के अध्यक्ष भानू पोरवाल ने कहा कि पेड़ो की कटाई के मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते अब आरटीआई लगाकर सम्पूर्ण मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी लेकर आगे आन्दोलन की रुपरेखा बनाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि इतनी शिकायतो के बाद भी कोई कार्रवाई नही होना प्रशासन की कार्यशेली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।
- आयुक्त का कार्यभार संभाले अभी कुछ दिन ही हुए है। पार्क में पेड़ो की कटाई के मामले में अभी तक किसी ने मुझे कुछ भी नही बताया है। सम्पूर्ण मामले की जानकारी लेकर शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अशोक कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद, बारां
Updated on:
10 Aug 2026 06:01 am
Published on:
10 Aug 2026 06:01 am
