10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोध, नवाचार आधारित शिक्षण, शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण

कोटा

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

- डाइट में शोध क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन

बारां. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित तीन दिवसीय शोध क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।
डाइट के आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डाईट प्रधानाचार्य नवीन कुमारी अरोड़ा ने कहा कि शोध, नवाचार एवं प्रमाण आधारित शिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों को अपने विद्यालय एवं कक्षा-कक्ष की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए छोटे स्तर पर शोध एवं नवाचार करने चाहिए। इससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी केंद्रित बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट की प्राचार्य गायत्री मीणा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अनुभवों एवं कक्षा-कक्ष की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर शोध कार्य को बढ़ावा दें। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक व्याख्याता नटराज गुजरानिया व दिनेश कुमार गालव ने शैक्षिक शोध की अवधारणा, शोध समस्या का चयन, शोध प्रस्ताव तैयार करना, शोध सर्वे, आंकड़ा संकलन एवं विश्लेषण, एक्शन रिसर्च तथा गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को शोध कार्य को विद्यालयी गतिविधियों से जोडऩे तथा शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में सुधार के लिए शोध आधारित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आभार प्रभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राठौर द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डाइट के समस्त प्रभागों के अधिकारी, व्याख्याता एवं प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित रहे।