10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: बेटी होने की खुशियां मना रहा था परिवार, थोड़ी देर में आई प्रसूता की मौत की खबर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan News: कोटा के जेके लोन अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता गंगोत्री बाई की मौत हो गई। परिजनों ने डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Aug 10, 2026

woman death

मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Woman Died In Kota Govt Hospital: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे बाद कोटा के जेके लोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पति राकेश सैनी ने आरोप लगाया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने के दौरान अस्पताल स्टाफ ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर महिला नर्सिंगकर्मियों ने उनकी बहन को चांटा मारने की कोशिश की।

बेटी को जन्म देने के बाद हुई प्रसूता की मौत

जानकारी के अनुसार खेड़ारामपुर निवासी गंगोत्री बाई सैनी को 8 अगस्त को प्रसव के लिए जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति के मुताबिक अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के बाद रात करीब 11 बजे गंगोत्री ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन कुछ घंटों बाद हालात बिगड़ गए।

परिजनों के अनुसार 9 अगस्त की रात करीब 2 बजे गंगोत्री को अचानक ब्लीडिंग शुरू हो गई। काफी देर तक ब्लीडिंग नहीं रुकी। बाद में ब्लीडिंग तो रुक गई, लेकिन इसके साथ ही महिला को पेशाब आने में परेशानी होने लगी। परिजनों का कहना है कि नलकी लगाने के बाद भी पेशाब शुरू नहीं हुआ। इसके बाद अचानक गंगोत्री की तबीयत बिगड़ी और सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

गंगोत्री के पति राकेश सैनी का आरोप है कि जब पत्नी की हालत बिगड़ रही थी, उस समय उनकी बहन भी वार्ड में मौजूद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन ने इलाज को लेकर विरोध किया तो महिला नर्सिंगकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की और चांटा मारने की कोशिश की। पति का कहना है कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं होगी, तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

पंचायत समिति सदस्य अनूप मेहरा ने भी मामले में अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

ये बोला अस्पताल प्रशासन

जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि गंगोत्री बाई की नॉर्मल डिलीवरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा की यूनिट में हुई थी। डिलीवरी के बाद प्रसूता को अचानक ज्यादा ब्लीडिंग हुई, जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था।

अधीक्षक के अनुसार सोमवार तड़के प्रसूता को अचानक घबराहट हुई और उसके फेफड़ों में रक्त का थक्का जम गया। हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि स्टाफ से पूरे मामले को लेकर समझाइश की जाएगी।