
दीपशिखा वशिष्ठ/जयपुर. बनने के बाद से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही घाट की गूणी सुरंग (टनल) 8 महीने से 'अंधेरी गुफाÓ बनी हुई है। वहां 20 में से 16 एग्जॉस्ट फैन खराब हैं। महज 4 एग्जॉस्ट फैन चालू हैं, जो धुआं को बाहर नहीं फेंक पाते। ऐसे में दृश्यता कम व धुआं अधिक होने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। कोहरे के समय सुरंग में लगी लाइटें चालू होने और वाहनों की हैड लाइट चलाने के बावजूद कुछ दूर आगे चल रहे वाहन भी नजर नहीं आते।
यह है स्थिति
01 तरफ 860 मीटर और दूसरी तरफ 900 मीटर से अधिक है टनल की लम्बाई
20 एग्जॉस्ट फैन लगाए हुए हैं वाहनों का धुआं बाहर निकालने के लिए दोनों तरफ के रास्ते में कुल
08 माह से खराब हैं 16 फैन मगर जिम्मेदार बेफिक्र
04 फैन ही कर रहे हैं काम, जिनसे धुआं टनल से नहीं निकल पाता बाहर
यह हो रही परेशानी
दृश्यता कम, हादसे की आशंका
आंखों में जलन
धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत
टनल बनाकर भूल गए
सुरंग के एग्जॉस्ट फैन कई महीने से खराब हैं। टनल से गुजरते हैं तो संास लेने में दिक्कत होती है लेकिन रखरखाव पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। लगता है प्रशासन टनल बनाकर भूल गया है। इस ओर ध्यान देना चाहिए।
राजेश सैनी, बस संचालक
स्थिति बहुत खराब
हम जयपुर से भुसावर के बीच बस चलाते हैं। रोजाना टनल से आना-जाना होता है। अधिकतर एग्जॉस्ट फैन खराब होने से हैड लाइट जलाए बिना कुछ दिखता ही नहीं। जयपुर की तरफ आने वाली टनल की स्थिति ज्यादा खराब है।
घनश्याम महावर, बस संचालक