किसानों ने की फसल बीमा क्लेम की मांग

वर्ष 2015-16 का खरीफ फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर शिव क्षेत्र के किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2016, 2:11 AM IST
farmers demand
farmers demand

वर्ष 2015-16 का खरीफ फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर शिव क्षेत्र के किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पूरसिंह राठौड़, दुर्जनसिंह, नरपतसिंह जालेला, तनसिंह भिंयाड़, किसनाराम, हिमताराम, चुतरसिंह के नेतृत्व में किसान कलक्टर से मिले।

उन्होंने बताया कि खरीफ फसल के तहत विभिन्न बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए थे। इसकी प्रीमियम राशि भी किसानों ने समय पर भेज दी थी।

इसके बाद अकाल पड़ा तो बीमा राशि जारी की गई, लेकिन एसबीबीजे शिव शाखा से बीमा करवाने वाले किसानों को बीमा राशि नहीं मिली। उन्होंने कलक्टर से कार्रवाई की मांग की।

Published on: