जयपुर

डंपर बना काल! छीनी परिवार की खुशियां, पिता-पुत्र को कुचला, बेटी-पत्नी घायल, जिसने भी देखा कांप उठा

हाईवे पर रतनपुरा के समीप कंवरपुरा मोड़ पर तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे को जिसने भी देखा तो कांप उठा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 4:17 PM IST
Road Accident

जयपुर। मनोहरपुर दौसा नेशनल हाईवे के समीप शुक्रवार को एक तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं बेटी व पत्नि घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बिवाई, बसवा निवासी बाइक सवार दंपति करीरी अमरसर के समीप अपने ससुराल जा रहे थे। हाईवे पर रतनपुरा के समीप कंवरपुरा मोड़ पर तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे को जिसने भी देखा तो कांप उठा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मय जाप्ता पहुंचे मनोहरपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र भड़ाना ने घटनास्थल का जायजा लिया।

वहीं दूसरी ओर... तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी युवती की जिंदगी
एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की जीवन लीला समाप्त कर दी। खोनागोरियन थाना इलाके से करीब 300 मीटर की दूरी पर करीम नगर कॉलोनी के कट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती कॉलोनी की गली में से मुख्य सडक़ पर आयी ही थी तब ही यूटर्न लेते समय आगरा रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टे्रलर ने युवती को कुचल दिया। ट्रेलर ने करीब 60 फीट तक युवती को घसीटा। हादसे के तुरंत बाद 19 वर्षीय बड़ली की ढ़ाणी निवासी तन्नू बानो ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने ट्रेलर के शीशे फोड़ कर रास्ता जाम करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए ख डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप सहित मालवीय नगर, खोनागोरियन थाना प्रभारी सहित अन्य थानों का स्टॉफ मौजूद रहा।

Updated on:
22 Jun 2018, 4:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Arnab Cyclone in Rajasthan: काउंटडाउन शुरू- राजस्थान में भी दिखेगा साइक्लोन अर्नब का असर, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश- कहां चलेगी आंधी?

राजस्थान पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया पर लाइक्स की होड़ में अपने बच्चों की सुरक्षा दांव पर न लगाएं

राजस्थान के नए वन प्रमुख की रेस में PK उपाध्याय को झटका! नियुक्ति से पहले ACB में शिकायत, राजगढ़ वन घोटाले से जुड़ा मामला

पति के होते हुए दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, उसी के नाम की लगाई मेहंदी; जयपुर कोर्ट ने 13 साल पुरानी शादी की खत्म

Patrika Expose: राजस्थान में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा का दुरुपयोग, आवेदकों की जगह एजेंट दे रहे टेस्ट