
धारवाड़. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धारवाड़ जिला केन्द्र में स्थित आर.एन. शेट्टी स्टेडियम में आयोजित समारोह में कर्नाटक के श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष एस. लाड ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास, सामाजिक न्याय, युवा सशक्तीकरण और जनकल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां मन भय से मुक्त और मस्तक ऊंचा होता है, वहीं सच्चे राष्ट्र का उदय होता है। मंत्री लाड ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल अवकाश का दिन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने राजा राममोहन राय, रानी लक्ष्मीबाई, दादाभाई नौरोजी, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, गोपालकृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और भगत सिंह सहित महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने धारवाड़ के मैलार महादेवप्प, आर.आर. दिवाकर, उमाबाई कुंदापुर, एन.एस. हरडीकर, के.एफ. पाटील, गोविंदाचार्य अग्निहोत्री, डिप्टी चन्नबसप्पा, सर सिद्धप्पा कंबली और अरटाल रुद्रगौड़ के योगदान का भी उल्लेख किया।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में सरकार किसान, गरीब, युवा और आम जनता के हित में अनेक योजनाएं लागू कर रही है। इनमें किसान मित्र, ग्राम अनुभव, युवा युग, युवा रोजगार सेतु, नशामुक्त कर्नाटक, प्रजा सेवा, भूमि गारंटी और कर्नाटक मोबिलिटी ग्रिड जैसी पहल शामिल हैं।
B
B
B72 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरूB
उन्होंने बताया कि राज्य में 72 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है तथा विद्यार्थियों को नि:शुल्क बस पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने शक्ति, गृहलक्ष्मी, गृहज्योति, अन्नभाग्य और युवानिधि योजनाओं को सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता बताया। धारवाड़ जिले में गृहलक्ष्मी के तहत 4,04,827 महिलाओं को 2,270 करोड़ रुपये तथा गृहज्योति के तहत 5,12,270 परिवारों के लिए 803 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी।