जयपुर

Jaipur: घूमने का ‘गोल्डन सीजन’ बना अगस्त, ट्रेनें हो गई फुल, फ्लाइट का किराया भी हुआ दोगुना

Holiday Month: ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन गई है, वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने भी कई रूट पर किराए दोगुना तक बढ़ा दिया है जबकि कुछ रूट पर मामूली अंतर देखा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 10:22 AM IST
Feature image
जयपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

Festive Season August: इस बार अगस्त महीना लोगों के लिए घूमने का ‘गोल्डन सीजन’ बन गया है। वजह है इस बार रक्षाबंधन (9 अगस्त), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (16 अगस्त) का त्योहार वीकेंड पर है। ऐसे में लोग इन छुट्टियों को त्योहार और ट्रैवल दोनों में बदल रहे हैं। इसके चलते मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, द्वारका, वैष्णोदेवी, वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ गोवा, हिमाचल, देहरादून, कश्मीर और कोच्चि जैसे पर्यटक स्थलों की ओर बुकिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

जयपुर रेलवे जंक्शन पर भीड़ (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

नतीजा ये है कि इन रूट्स पर जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन गई है, वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने भी कई रूट पर किराए दोगुना तक बढ़ा दिया है जबकि कुछ रूट पर मामूली अंतर देखा जा रहा है।

गोवा जाना दोगुना महंगा

दिल्ली से गोवा जाने वाले यात्रियों को अब 9 से 11 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि सामान्य किराया 5 हजार के आसपास ही रहता है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें फुल हो गई हैं।

जयपुर से हवाई किराया (रक्षाबंधन पर)

जयपुर से चलनी वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

मथुरा: साबरमती-थावे स्पेशल ट्रेन: 14, 16 अगस्त… नो-रूम

द्वारका: उत्तरांचल एक्सप्रेस: 10, 17 अगस्त… नो-रूम

अयोध्या: गरीब नवाज और मरूधर एक्सप्रेस… सभी क्लास फुल

वैष्णो देवी: शालीमार व गलताधाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस: 9-15 अगस्त… नो-रूम

वाराणसी: साबरमती-वाराणसी: 8 अगस्त… हर क्लास फुल

मरूधर: 14 व 15 अगस्त: वेटिंग 50 पार… एसी श्रेणी बुकिंग बंद

ये दो जोड़ी ट्रेन रहेंगी रद्द


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बिलासपुर मंडल के चांपा-झारसुगुडा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के चलते दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रारभिक स्टेशन से रद्द रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 27 अगस्त को पुरी-जोधपुर ट्रेन, 30 अगस्त को जोधपुर- पुरी व उदयपुर सिटी-शालीमार ट्रेन और 31 अगस्त को शालीमार- उदयपुर सिटी ट्रेन का संचालन प्रारभिक स्टेशन से रद्द रहेगा।

राजस्थान की सीमा में ऐसे कर सकते हैं यात्रा

रक्षाबंधन के अवसर पर अगर ट्रेन से यात्रा संभव नहीं हो तो महिलाएं रोडवेज बसों से आसपास के शहरों में फ्री सफर कर सकती हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बार प्रदेश की महिलाओं को दो दिन (9 और 10 अगस्त) तक राजस्थान की सीमा के भीतर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है।

अब तक यह सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन तक सीमित रहती थी, लेकिन इस बार पहली बार दो दिन तक महिला यात्रियों को यह छूट दी जा रही है। ऐसे में यदि किसी रूट पर ट्रेन फुल हो और वहां तक रोडवेज बस सेवा उपलब्ध हो, तो महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकती हैं।

Updated on:
6 Aug 2025, 10:22 AM IST
Published on: