जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस 2023 भर्ती के सातवें चरण के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए हैं। सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार 21 अगस्त तक यह प्रक्रिया चलेगी। इससे पहले छह चरणों के साक्षात्कार पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही सहायक आचार्य गणित विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार भी आरंभ हो गए हैं, जो 21 अगस्त तक जारी रहेंगे। प्रथम चरण के साक्षात्कार 31 जुलाई को संपन्न हो चुके हैं। आयोग का प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए।