Raksha Bandhan: जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजस्थान सरकार प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्पित "सुरक्षा-सम्मान पर्व" के रूप में एक विशेष आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार, 5 अगस्त को प्रात: 11 बजे जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 'मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन' आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।