जयपुर

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं का यह वीडियो देखेंगे तो उड़ जाएंगे होश…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासनहीनता की। भाजपा शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक और कार्यकर्ता विजय बालानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में झगड़ा होने लगा और उसके बाद यह मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
less than 1 minute read
Dec 18, 2022
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासनहीनता की

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासनहीनता की। भाजपा शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक और कार्यकर्ता विजय बालानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में झगड़ा होने लगा और उसके बाद यह मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद यही नहीं थमा, दोनों ने जमकर एक—दूसरे को गालियां दी। यह पूरा प्रकरण भाजपा के प्रदेश कार्यालय का हैं। जहां पर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश के सभी नेता पहुंचते हैं।

अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सभी इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। अब भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर एकत्रित हुए थे। इस दौरान भाजपा शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक की कार्यकर्ता विजय बालानी से पैसे लेकर पद देने के आरोप पर बहस हो गई।

पहले गाली दी और फिर डस्टबिन फेंककर मारने की कोशिश
अजय पारीक ने पहले बालानी को गाली दी और उसके बाद डस्टबिन फेंककर मारने की कोशिश की। वहां माैजूद शहर महामंत्री कुलवंत सिंह ने मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन, बालानी ने उन पर भी रुपए देकर रुपए लेकर पद नहीं देने का आरोप लगाया। जिससे कुलवंत सिंह भी भौचक्के रह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराया।

Published on:
18 Dec 2022 07:10 pm