जयपुर

धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर हवन में दी आहुति

Aug 03, 2026
Rajasthan

नादौती. उपखंड क्षेत्र के ढहरिया गांव में जन कल्याण की कामना को लेकर आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ सहित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का रविवार को हवन, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।


आचार्य पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा, पंडित गिरधारी लाल शास्त्री सोप सहित आधा दर्जन विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इसके बाद हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

अनुष्ठान में शिक्षाविद् गिर्राज प्रसाद मीना, पूर्व प्रधानाध्यापक रामराज मीना, आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मीना (दिल्ली), मनमोहन मीना, रामकृपाल मीना, हेतराम मीना सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की।

कार्यक्रम स्थल पर अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ भजन-कीर्तन, सत्संग और प्रवचन का आयोजन भी हुआ।

फोटो कैप्शन. नादौती के ढहरिया गांव में रविवार को दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर पूजा करते श्रद्धालु।

Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am