जयपुर

जयपुर में देर रात दसवीं मंजिल पर लगी आग, मच गई अफरा तफरी, लिफ्ट भी हो गई खराब, फिर….

राजधानी जयपुर में देर रात मानसरोवर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल में आग लग गई। आग लगने से पूरी इमारत में अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Aug 02, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में देर रात मानसरोवर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल में आग लग गई। आग लगने से पूरी इमारत में अफरा-तफरी मच गई। लैंडर मशीन की मदद से फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के बाद लोग जल्दी में बिल्डिंग से बाहर भागे और इस दौरान लिफ्ट भी बंद हो गई। ऐसे में लोग काफी डरे हुए थे। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। देर रात करीब ढ़ाई बजे यह हादसा हुआ।

आग लगने की यह घटना रॉयल तत्वम् कोटेचा बिल्डिंग में हुई। यह इमारत पत्रकार कॉलोनी धोलाई में है। इस बिल्डिंग में कई ब्यूरोक्रेट भी रहते हैं। पुलिस ने बताया यह भवन 12 मंजिल का है। हर मंजिल के पास से वायर पैनल जा रहा है, जिसमें तारों का बड़ा गुच्छा है। दसवीं मंजिल पर रहने वाले कुछ लोग आग में फंसे थे जिन्हें सुरक्षित तौर पर रेस्क्यू कर लिया गया है।

आग लगने से बिजली के कई उपकरण जले हैं, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की सूचना के बाद अचानक से भगदड़ मची। लेकिन समय रहते उसे स्थानीय लोगों ने खुद ही काबू कर लिया था।

Published on:
02 Aug 2024 10:41 am
Also Read
View All
Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

अगली खबर