जयपुर

राजस्थान में आंधी-तूफान ने मचाई भयंकर तबाही,कहीं लगी आग, तो कहीं उजड़े घर

राजस्थान में आंधी-तूफान ने मचाई भयंकर तबाही,कहीं लगी आग, तो कहीं उजड़े घर
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:23 AM IST
thunderstorm

जयपुर

राजस्थान में बीती रात आए आंधी के बवंडर के बाद पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया,करीब 11.15 बजे 100 किमी प्रति घंटा की गति से आए अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ पौधों भी धराशाही होने की सूचना है। वही कई जगहों पर रात में ही तो कुछ जगह अलसुबह से बारिश शुरू हो गई। वहीं राजधानी के शिप्रापथ थाना इलाके में देर रात तेज़ आंधी के चलते अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से वहाँ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया लोग इधर उधर भागने लगे। तेज़ आंधी अंधड के चलते आग की लपटें पास में ही नामी कम्पनी के शोरूम को भी आगोश में ले लिया।

आंधी अधंड से ट्रांसफार्मर में लगी आग
आंधी अंधड के चलते आग कि लपटें इतनी तेज़ थी की शोरूम में रखे जूते-कपड़े व अन्य सामान जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई,और तीन दमकलों ने करीब बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बंद करवाई बिजली की आपूर्ति
पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े तीन बजे आए आंधी अंधड के बाद मानसरोवर मध्यम मार्ग पर सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटों ने पास में स्थित शोरूम को भी आगोश में ले लिया। आग से शोरूम के बाहर रखे साइन बोर्ड व जूते-चप्पल जल गए। आग से शोरूम का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को बंद करवाया और फिर तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि 5 से 8 मई के बीच राजस्थान, पश्चिमी प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस तूफान का खतरा अभी 10 जिलों पर मंडरा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटों में प्रदेश में तूफान के रूप में आ सकता है।

Published on: