जयपुर

बिशनगढ़ के वन क्षेत्र लगी आग,जंगली जानवर जले

वन विभाग का प्लान्टेशन भी जला
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 9:34 PM IST
Fire in the forest
वन विभाग के फोरेस्टर बाबूलाल मीणा और शिक्षक कैलाश प्रजापत ने बताया कि बिशनगढ़ ग्राम के वन क्षेत्र में सोमवार रात्रि को आग लग गई। इस भयंकर आग की चपेट में आने से अपनी जान को बचाने के लिए जगंली जानवर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर वन विभाग में कार्यरत रघुवीर ने गांव 40 से 50 युवकों की सहायता से रात्रि करीब 12 बजे आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से वन विभाग का प्लान्टेशन एफ डब्ल्यूटी 2015 में लगे हुए पौधे जल गए।
Published on: