जयपुर

बढ़ रही आगजनी की घटनाएं

चौमूं उपखंड क्षेत्र में लापरवाही के कारण हो रही अग्नि दुर्घटनाएं
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 1:01 PM IST
fire

जयपुर

भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि आगजीन से निपटने के लिए अग्निमशन कर्मचारी मुस्तैद हैं लेकिन जब तक वे पहुंचते हैं तब तक काफी नुकसान हो जाता है। ऐसा ही गर्मी में तापमान बढऩे के साथ ही उपखंड क्षेत्र में आग की घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले 25 दिन में आए दिन कभी सूखे कचरे में तो कभी कच्चे घर, विद्युत ट्रांसफार्मर, फै क्ट्रियों से निकलने वाले वेस्ट आदि में आग लगने से दमकल कर्मियों की परेड हो रही है। इन घटनाओं की अहम वजह लापरवाही ही मानी जा रही है। गर्मी के तीन-चार महीने और हैं। लिहाजा, सावधानी नहीं बरती तो यह आंकड़ा 100 से 150 के पार हो जाएगा। अग्निशमन केंद्र चौमूं के अनुसार उपखंड क्षेत्र में फररवरी से 8 मई तक 50 छोटी-बड़ी आग की घटनाएं हुई हैं। घटनाओं में सूखे कचरे, कचरा डिपो, कच्चे घर, विद्युत ट्रांसफार्मर, वाहन आदि के मामले हैं। केंद्र की फायरमैन टीम का कहना है कि सूखा कचरा और छप्परों में आग का प्रमुख कारण लापरवाही है। बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोग राह चलते हुए इन्हें बिना बुझाए यहां-वहां फेंक देते हैं। कचरा इनसे आग पकड़ लेता है। कच्चे घरों में भी लोग चूल्हे की आग को पूरी तरह से बुझाते नहीं है और तेज हवा या आंधी चलने पर चूल्हे की आग पतंगा छप्पर तक पहुंचकर आग लगा देता है। ऐसे में लोगों की लापरवाही आग लगा देती है। जिससे दमकलकर्मियों की मशक्कत हो जाती है।

अप्रेल से बढ़ी आग लगने की घटनाएं

अप्रेल और मई से ही स्थिति यह हो गई कि उपखंड में पिछले एक सप्ताह से हर रोज कहीं न कहीं आग की घटनाएं हुई हैं। वहीं सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर में आग लगने के आंकड़े सामने आए हैं। जिनमें चौमूं, कालाडेरा, हाडौता, ईटावा भोपजी, गोविंदगढ़, मानपुरा माचैड़ी आदि गांवों को मिलाकर कहीं सूखे कचरे में आग लगी है तो कहीं विद्युत ट्रांसफ ार्मर और कच्चे घर शामिल हैं।

आग से आर्थिक नुकसान के साथ बेजुबानों पर मार

आग लगने की घटनाओं से पीडि़त को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, लेकिन इसमें कई बेजुबान मवेशी भी मारे जाते हैं। कच्चे घरों में आग लगने की घटनाओं में ज्यादा नुकसान घरेलू सामान का होता है। इसमें बर्तन, बिस्तर, कपड़े, अनाज और रुपए पैसे तो होते ही है। साथ ही घर के पशु भी बेमौत और झुलस जाते हैं। चौमूं, ईटावा और सामोद में आग की घटनाओं में दो दर्जन से अधिक मवेशी जिंदा जले और झुलसे हैं।

मार्च से जुलाई तक तापमान अधिक रहता है इसलिए इन महीनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हंै। अभी ढाई महीनों में इन घटनाओं का आंकड़ा 50 के पार आ गया है। - सुरेश कुमार यादव, अग्निशमन अधिकारी, चौमूं

Published on: