जयपुर

पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

दो पिकअप, एक थार गाड़ी, एक ट्रेक्टर बरामद
2 min read
Dec 07, 2021
पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

हरमाडा थाना पुलिस ने अर्न्तराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप, एक थार और एक ट्रेक्टर बरामद किया हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर बदमाश जयसिंह राव (25) निवासी अराई जिला अजमेर,नरेन्द्र बैरवा (22) निवासी पचेवर जिला टोंक,मालीराम मीणा(21)निवासी दौलतपुरा बैनाड हरमाडा, कन्हैयालाल उर्फ कान्हा (40) निवासी परबतसर जिला नागोर और रामप्रसाद जाट (25) निवासी दातारामगढ जिला सीकर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेन्द्र बैरवा व मालीराम मीणा बाइक से गावों की रोड से सीसीटीवी कैमरों से बचते हुये शहर में प्रवेश करते थे। जहां भी इनको वाहन खडा मिलता उसको चोरी करके गावों से ही चोरी के वाहनों को लेकर जाते थे । उसके बाद चोरी के वाहनों को अजमेर जेल में बंद जयसिंह के बताये अनुसार बेचा करते थे। जयंसिह जब इन चोरी के वाहनों के दाम कम दिलाने लगा तो इन वाहन चोरों ने अपने मार्फत ही उक्त वाहनों को बेचना करना शुरू कर दिया। आरोपित वाहन चोरी वारदात करने से पहले ही अपना फोन बंद करके मौके पर आते थे तथा अपने नाम की मोबाईल सीम का यूज नहीं करते थे। पकडे गए वाहन चोर प्रत्येक वाहन को 25 से 30 हजार रूपये में बेचा कर आपस में रुपये बांट लेते थे। जयसिंह अपने हिस्से की राशि अपने परिचित को दिलवा देता था। आरोपितों ने चौमू, करधनी, दुदु, मौजमाबाद, अजमेर, टोंक में चोपहिया वाहन पिकअप,थार व ट्रेक्टर चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है। वहीं चोरी के वाहन की खरीद करने वाला कन्हैयालाल शर्मा चोरी को वाहनों को खुर्दबुर्द कर कबाड में बेचता था।

सभी आरोपियों के खिलाफ कई थानों में कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज.......
थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर जयसिंह के खिलाफ नकबजनी व वाहन चोरी व पेट्रोल पंप लूट के विभिन्न थानों में 21, नरेन्द्र बैरवा के खिलाफ वाहन चोरी के 14 और माली राम मीणा के खिलाफ वाहन चोरी व लूट के विभिन्न 12 आपराधिक मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपित कन्हैयालाल उर्फ काना पूर्व मकराना कस्बा में एटीएम कैश वैन में 84 लाख रुपयों की लूट कर चुका है।

Published on:
07 Dec 2021 05:43 pm