जयपुर

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… हवा में ही 3 फ्लाइट करनी पड़ी होल्ड

Flight Disruption: राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन को प्रभावित कर दिया। फ्यूल कम होने पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई तो खराब मौसम के चलते 3 फ्लाइट्स को हवा में ही होल्ड रखना पड़ा, जबकि एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।

2 min read
May 01, 2026
बिगड़े मौसम से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित, पत्रिका फोटो

Flight Disruption: राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन को प्रभावित कर दिया। फ्यूल कम होने पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई तो खराब मौसम के चलते 3 फ्लाइट्स को हवा में ही होल्ड रखना पड़ा, जबकि एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। इस स्थिति से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर बीते 3 दिन में दूसरी बार मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: हर दिन 48 झूठी FIR पर डीजीपी सख्त… अब बस? फर्जी रिपोर्ट लिखवाई तो जाना होगा जेल

एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान

दरअसल, शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट और साढ़े चार बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से आने वाली फ्लाइट और इसी समय जयपुर पहुंची। एक अन्य एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण करीब आधे से एक घंटे तक हवा में चक्कर लगवाने पड़े। इसी दौरान पुणे से जयपुर आ रही एक फ्लाइट को डायवर्ट कर लखनऊ भेज दिया गया। मौसम साफ होने के बाद अन्य फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया गया।

दिल्ली से डायवर्ट फ्लाइट

उधर, दिल्ली में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची एक फ्लाइट वहां लैंड नहीं कर सकी और कुछ देर हवा में होल्ड रहने के बाद उसे जयपुर डायवर्ट किया गया। यहां सुरक्षित लैंडिंग के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

एक की इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं, दिल्ली से देहरादून जा रही एक फ्लाइट में फ्यूल कम होने की स्थिति बन गई, जिसके चलते उसकी जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्यूल भरने के बाद करीब एक घंटे में फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी।

3 दिन पहले भी हवा में चक्कर काटते रहे विमान

बीते 27 अप्रेल को खराब मौसम का सबसे बुरा असर इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर पड़ा। अहमदाबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-7131 और मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आई एक्स-1219 को घंटों जयपुर के आसमान में चक्कर लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिली तो उन्हें दिल्ली डायवर्ट किया गया।
सबसे अजीब स्थिति इंदौर से आई इंडिगो फ्लाइट 6 ई-7745 के यात्रियों के साथ हुई। जयपुर पहुंचने के बाद भी मौसम साफ नहीं होने पर पायलट विमान को वापस इंदौर ले गया, जिससे यात्री जयपुर उतरने के बजाय वापस अपने शुरुआती स्टेशन पर पहुंच गए।

क्यों खतरनाक होती है खराब मौसम में लैंडिंग

तेज आंधी, धूल और कम विजिबिलिटी विमान लैंडिंग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते हैं। ऐसे हालात में रनवे साफ नजर नहीं आता और तेज क्रॉस विंड विमान का संतुलन बिगाड़ सकती है। पायलट जोखिम नहीं लेते और जरूरत पड़ने पर ‘गो-अराउंड’ या डायवर्जन का फैसला करते हैं। यही कारण है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों को मोड़ा या वापस भेजा जाता है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Airport: जयपुर में लैंडिंग फेल, इंदौर की फ्लाइट वापस लौटी इंदौर, आंधी के कारण तीन फ्लाइट्स डायवर्ट
Also Read
View All