जयपुर

उत्तरकाशी में बाढ़ का कहर, डेढ़ साल की मासूम लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के कारण भारी तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिमला से लगी सीमा के पास भारी बारिश के बीच कई लोग लापता हुए हैं। प्रशासन के पास अब तक डेढ़ साल की एक बच्ची समेत कुल तीन लोगों के लापता होने की सूचना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2019, 4:05 PM IST
उत्तरकाशी में बाढ़ का कहर, डेढ़ साल की मासूम लापता
उत्तरकाशी में बाढ़ का कहर, डेढ़ साल की मासूम लापता

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के कारण भारी तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिमला से लगी सीमा के पास भारी बारिश के बीच कई लोग लापता हुए हैं। हालांकि प्रशासन इसे सिर्फ भारी बारिश से हुई घटना बता रहा है। उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट ने कहा है कि बारिश के पानी के कारण कई मकानों को नुकसान हुआ है। प्रशासन के पास अब तक डेढ़ साल की एक बच्ची समेत कुल तीन लोगों के लापता होने की सूचना है।
उत्तरकाशी की मोरी तहसील, आराकोट, टिकोची समेत कुछ अन्य इलाकों में बादल फटने के कारण कई मकान टोंस नदी के पानी में बह गए हैं। इसके अलावा इन मकानों से अब तक तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। कई इलाकों में एसडीआरएफ, आईटीबीपी और रेडक्रॉस की टीमों को भी रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया है। एसपी का कहना है कि उन्हें भी इलाके में कई मकानों के बहने की सूचना मिली है। हालांकि अब तक इस आपदा में कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में आपदा प्रबंधन और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के लिए पुलिस के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें लगाई गई हैं। वहीं लापता लोगों को खोजने के लिए भी जवानों को लगाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर