जयपुर

Food Safety: मिलावट के खिलाफ बड़ा प्रहार, अलवर से सप्लाई, जयपुर के खुदरा बाजारों तक पहुंच रहा था मिलावटी पनीर

Public Health: जयपुर में 700 किलो नकली पनीर जब्त, मौके पर नष्ट। ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत।
less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Feature image

Food Inspection: जयपुर. राजस्थान में आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर स्थित एक गोदाम से करीब 700 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के अनुसार, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त डॉ. वी.पी. शर्मा के नेतृत्व में गठित केंद्रीय दल ने मेसर्स बरसाना पनीर भंडार के गोदाम पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे नष्ट कर दिया गया। एक्ट के तहत पनीर का नमूना भी लिया गया है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जांच में सामने आया कि यह मिलावटी पनीर अलवर से मंगवाया जाता था और जयपुर के खुदरा विक्रेताओं को 200 से 220 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्लाई किया जाता था। गोदाम संचालक ने भी पनीर के मिलावटी होने की पुष्टि की। इस कार्रवाई से बाजार में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया है और आम उपभोक्ताओं में भरोसा बढ़ा है कि सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।

Updated on:
24 Jan 2026 03:10 pm
Published on:
24 Jan 2026 03:10 pm