1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmers Welfare: चूक मत जाना, ग्राम उत्थान शिविरों में किसानों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

एग्रीटेक मीट–2026 की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ। राज्यभर में विशेष शिविर, कृषि और ग्रामीण उत्थान को मिलेगा नया आयाम।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 22, 2026

Farmer

किसान की प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Agritech Meet 2026: जयपुर. राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 की तैयारियों को गति देने तथा ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 2,839 गिरदावर सर्किलों में एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि शिविरों का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 23 जनवरी से प्रारंभ होगा, जबकि द्वितीय चरण 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।

शिविरों में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी, ड्रिप सिंचाई, सौर पंप, फसल बीमा, सॉयल हेल्थ कार्ड एवं बीज मिनीकिट जैसी योजनाओं का सत्यापन और लाभ वितरण किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशु बीमा, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं ग्रामीण विकास, डेयरी, उद्योग एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा।

इन शिविरों में कुल 12 विभागों की सहभागिता रहेगी। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और गांवों के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


📊 ग्राम उत्थान शिविर –शिविर के बारे में जानें ये दस मुख्य जानकारी

क्रमांकप्रमुख बिंदु
1️⃣प्रदेशभर में कुल 2,839 ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा
2️⃣किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा
3️⃣शिविरों में कुल 12 विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी
4️⃣आयोजन दो चरणों में किया जाएगा
5️⃣शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा
6️⃣कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्योग, ग्रामीण विकास सहित कई विभाग शामिल होंगे
7️⃣किसानों को बीज, सौर पंप, फसल बीमा, सिंचाई योजनाओं की सुविधा
8️⃣पशुओं के लिए टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं बीमा सेवाएं उपलब्ध
9️⃣ग्रामीणों को आवास योजना, स्वरोजगार और सहकारी ऋण की जानकारी
🔟उद्देश्य — किसानों की आय बढ़ाना और गांवों का समग्र विकास

Story Loader