
Former CM Ashok Gehlot Covid Positive: सवाई मानसिंह अस्पताल के संक्रामक रोग केंद्र में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें संभवत: मंगलवार शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। चिकित्सकों ने बताया कि गहलोत कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने के कारण शुक्रवार देर रात भर्ती करवाया गया है। शनिवार को उन्हें बुखार था लेकिन रविवार को उन्हें शाम तक बुखार नहीं आया और सांस लेने में भी अब कोई परेशानी नहीं है।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM Ashok Gehlot की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स का बड़ा अपडेट
स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण
वायरल फीवर की तरह ही स्वाइन फ्लू के लक्षण होते हैं। फ्लू के संपर्क में आने के 24 से 48 घंटे में लक्षण सामने आते हैं। लंबे समय से खांसी, 99.9 डिग्री फेरनहाइट से ज्यादा बुखार, गला खराब होना, नाक बहना, सांस फूलना आदि महसूस होने लगें तो ये स्वाइन फ्लू की ओर इशारा करते हैं।