जयपुर

Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व विधायक के नाते मांगी पेंशन, जानें कितनी मिलेगी

Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर बड़ी खबर। राजस्थान विधानसभा से जगदीप धनखड़ ने पूर्व विधायक के नाते पेंशन मांगी। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2025, 11:21 AM IST
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। फोटो - ANI

Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली पेंशन के लिए आवेदन किया है। विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। धनखड़ राजस्थान में एक बार विधायक रह चुके है।

धनखड़ 10वीं विधानसभा के सदस्य रहे थे। वह 1993 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से चुन कर आए थे और 1998 तक विधायक रहे थे। 1994 से लेकर 1997 तक धनखड़ विधानसभा की नियम समिति के सदस्य भी रहे। उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे।

पूर्व विधायक को ये भी सुविधाएं

1- राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ, प्रथम श्रेणी के अधिकारी के बराबर की स्वास्थ्य सुविधाएं।
2- रोडवेज बस यात्रा के दो निःशुल्क पास, साल में 200 यात्रा तक।
3- अकेले या सहयात्री के साथ देश में और स्पीकर की अनुमति से विदेश यात्रा की सुविधा, सालाना एक लाख रुपए तक पुनर्भरण।
4- राजस्थान स्थित डाक बंगलों में माह में अधिकतम 5 दिन रियायती दर पर विश्राम। एक माह में अधिकतम 3 दिन नई दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में रियायती दर पर विश्राम।

इतनी मिलेगी पेंशन

राजस्थान में पूर्व विधायक को 35 हजार रुपए पेंशन मिलती है। यदि पूर्व विधायक 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं तो उन्हें 20 फीसदी और 80 साल की उम्र में 30 फीसदी अतिरिक्त पेंशन मिलती है। जगदीप धनखड़ इस समय 74 साल के हैं। ऐसे में उनको बीस प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन के साथ करीब 42 हजार रुपए पेंशन मिलेगी।

कार्यवाही प्रक्रियाधीन

पूर्व उपराष्ट्रपति का पेंशन के लिए आवेदन आया है। कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान

Updated on:
30 Aug 2025, 11:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप