राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रवि जैन थे, जबकि अध्यक्षता महापौर शिव सिंह भोट ने की।
राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रवि जैन थे, जबकि अध्यक्षता महापौर शिव सिंह भोट ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन ओ. पी. जैन तथा नगर निगम कमिश्नर लक्ष्मीकांत बालोत, गिरधारी तिवारी थे।
राजस्थान पत्रिका अलवर संस्करण के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में जिला कलक्टर, महापौर, एडीएम प्रशासन, नगर निगम कमिश्नर आदि ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद जिला कलक्टर ने मौजूद स्कूल के बच्चों को पर्यावरण तथा रोपे गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पर्यावरण काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान अतिथियों ने राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस की बधाई दी
उन्होंने कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी रमेश इंदौलिया सहित स्टॉफ के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
उधर, नदबई में राजस्थान पत्रिका अलवर के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने रक्तदाताओं से बातचीत करने के बाद राजस्थान पत्रिका अलवर संस्करण के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।