
चेन्नई. वेपेरी िस्थत गुरु श्री शांतिविजय जैन महिला महाविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह हाल ही आयोजित हुआ। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि तमिलनाडु सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन थे। मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्राचार्य एमके मालती, सचिव गौतम पी. बैद और चेयरमैन हरिचंद बेताला के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। समारोह की शुरुआत सचिव डॉ. पी. गौतम बैद के स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य एमके मालती ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक अकादमिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 2025-26 का विमोचन
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कठिन परिश्रम और अनुशासन के महत्व पर बल दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 2025-26 का विमोचन भी किया गया। समारोह में 415 स्नातकों और 17 स्नातकोत्तरों को डिग्री प्रदान की गई।